उत्तर प्रदेश
ललितपुर में कार से आए बेखौफ चोर, दाना डालकर 4 बकरियां चुराईं; एसपी से लगाई न्याय की गुहार
ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक (स्टेट बैंक सिटी शाखा के पास) निवासी विकास पुत्र राकेश ने पुलिस पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी चोरी हुई बकरियों को बरामद कराने की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, 7 अक्टूबर 2024 को सुबह लगभग 7:00 बजे उनकी 4 बकरियां घर के बाहर घूम रही थीं। तभी एक सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी से आए अज्ञात चोर बकरियों को दाना डालकर कार में बिठाकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज भी पीड़ित के पास सुरक्षित है।
मामले में थाना कोतवाली ललितपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक बकरियों की बरामदगी न होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।




