उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के बीच अभाविप का प्रदर्शन

 

मानकविहीन विद्यालयों व कोचिंग-लाइब्रेरी की जांच की मांग

 

ललितपुर। भारी बारिश के बावजूद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने जनपद में संचालित मानकविहीन विद्यालयों, निजी कोचिंग संस्थानों एवं निजी लाइब्रेरी/रीडिंग रूम की जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई की मांग की।

 

ज्ञापन में विद्यालयों की मान्यता एवं शैक्षिक मानकों के सत्यापन के साथ भवन की स्थिति, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त एवं पृथक शौचालय तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के भौतिक सत्यापन की मांग की गई। साथ ही निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण, शुल्क व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं एवं प्रचार-प्रसार की जांच तथा निजी लाइब्रेरी/रीडिंग रूम में अग्नि सुरक्षा, भवन क्षमता, पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन, स्वच्छता, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं के निरीक्षण की मांग रखी गई।

 

इस दौरान विभाग संगठन मंत्री निर्भय प्रताप ने कहा कि विद्यार्थियों के हित से जुड़े 7 सूत्री मांग का प्ररूप ज्ञापन कार्यकर्ताओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया है महोदय से सात दिन के भीतर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। यदि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो अभाविप छात्रहित में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी तथा छात्र हित एवं सुरक्षा से जुड़े इन विषयों पर परिषद आगे भी लगातार नजर रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

वहीं जिला संयोजक कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का पहुंचना यह दर्शाता है कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य किसी संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले तथा सभी संस्थान निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों।

 

ज्ञापन प्राप्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने अभाविप की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्थानों की जांच कराने एवं नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं को नियमानुसार देखा जाएगा।

 

विद्यार्थियों के हित एवं सुरक्षा से जुड़े इन विषयों पर परिषद आगे भी लगातार नजर रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से अभिषेक कुशवाहा,अंशुल , अंकित राजा , अनुष खटीक,ऋषभ तिवारी,ऋतिक कुशवाहा…………….. आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!