उत्तर प्रदेश

तेज बहाव में टूटी करमई गांव की पुलिया, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

 

ललितपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है। इसी बीच तालबेहट तहसील क्षेत्र के ग्राम करमई में पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया टूटकर बिखर गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बाद पानी का बहाव लगातार बढ़ता गया, जिसके चलते पुलिया पानी का दबाव नहीं झेल सकी और क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। अब ग्रामीणों को आने-जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए रास्ता जोखिम भरा हो गया है।

पुलिया टूटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पानी के तेज बहाव और क्षतिग्रस्त पुलिया का दृश्य दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!