उत्तर प्रदेश
ललितपुर में आबकारी टीम की कार्रवाई, 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
ललितपुर। दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी टीम ललितपुर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बेचने के आरोप में कुल 06 महिलाओं को 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई अम्ब्रोसिया कॉलोनी, पावर हाउस, इलाइट चौराहा, मसौरा बैरियर, गोविन्द सागर बांध, सिद्धान मैदान एवं मंडी क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।




