उत्तर प्रदेश

सोलह अक्टूबर को होगी जिला सैनिक बन्धु की बैठक

 

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में होगा आयोजन

समस्याओं के निस्तारण के लिए 14 अक्टूबर तक दें आवेदन

ललितपुर। जिले के भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों, विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक 16 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल आशीष अहलूवालिया (अ.प्रा.) ने बताया कि बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और प्रकरणों पर विचार कर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपनी समस्या बैठक में रखने के इच्छुक आवेदकों को 14 अक्टूबर 2026 तक अपना प्रार्थना पत्र जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करना होगा। प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में पूर्ण विवरण के साथ देना होगा। इसके साथ समस्या से संबंधित आवश्यक अभिलेखों तथा पहचान पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदक को अपना प्रार्थना पत्र स्वयं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पुरानी तहसील, ललितपुर, पिन-284403 में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने जनपद के सभी संबंधित भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं आश्रितों से अपील की है कि वह निर्धारित तिथि तक अपने प्रार्थना पत्र आवश्यक अभिलेखों के साथ जमा कराएं, ताकि उनकी समस्याओं को जिला सैनिक बन्धु की बैठक में रखा जा सके और नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!