उत्तर प्रदेश
कुएं से पानी निकालते समय युवक की गिरकर मौत
तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र के ऐवनी गांव में कुएं से पानी निकालते समय अनियंत्रित होकर कुएं में गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, ऐवनी गांव निवासी राहुल (18) पुत्र प्रभुदयाल कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।




