नवदुर्गा विसर्जन स्थलों पर DM-SP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
ललितपुर। नवरात्रि पर्व को लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने जनपद के विभिन्न नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
👉 सुरक्षा से लेकर यातायात तक की समीक्षा
👉 विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग के निर्देश।
👉 पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण पर जोर।
👉 नदी घाटों व जलाशयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश।
👉 संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता और लगातार निगरानी के आदेश।
DM-SP ने स्पष्ट किया कि नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जाए। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा आयोजक समितियों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
🙏 प्रशासन की अपील




