उत्तर प्रदेश

बीएसएनएल टावर की केबल चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो केबल बरामद

 

 

ललितपुर। पूराकलां थाना पुलिस ने बीएसएनएल टावर की पावर केबल चोरी के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 किलोग्राम केबल बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम विजयपुरा स्थित बीएसएनएल टावर से केबल चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में बुदावनी गांव निवासी बृजेन्द्र सिंह (26), प्रिंस (22) और अनेक (19) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!