उत्तर प्रदेश
हाईवे लूट और पुलिस पर फायरिंग के पांच आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्यवाही
ललितपुर। हाईवे पर लूटपाट और पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोपों में शामिल पांच आरोपितों के खिलाफ तालबेहट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जिलाधिकारी से अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर गैंग लीडर सोनू अहिरवार, राजेश अहिरवार उर्फ राजपाल, राज अहिरवार, दिनेश कश्यप उर्फ रैकवार और देवेंद्र उर्फ देव विश्वकर्मा के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है।




