उत्तर प्रदेश

घर से भागकर रचाई शादी, वीडियो जारी कर प्रेमी जोड़े ने मांगी सुरक्षा

 

 

जाखलौन। थाना जाखलौन क्षेत्र के जीरोन निवासी कल्पना ने जखौरा निवासी अंकित अहिरवार के साथ घर से भागकर शादी कर ली। शादी के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी और पति की जान को खतरा बताते हुए पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

वीडियो में युवती ने साफ कहा कि उसने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के शादी की है। साथ ही माता-पिता और रिश्तेदारों से जान का खतरा बताते हुए दंपति को परेशान न करने की अपील की है।

 

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!