उत्तर प्रदेश

डॉ. ऋतु दुबे तिवारी दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी में सदस्य मनोनीत

 

​नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (GNCTD) के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग ने 18 नवंबर 2026 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर डॉ. ऋतु दुबे तिवारी को हिंदी अकादमी का सदस्य मनोनीत किया है। दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इन नियुक्तियों की जानकारी साझा कर सदस्यों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

​मूल रूप से ललितपुर, पटना के प्रतिष्ठित दुबे परिवार से संबंध रखने वाली डॉ. ऋतु श्री राधा मोहन दुबे की सुपुत्री एवं ऋषि मोहन दुबे की बहिन हैं।

डॉ. ऋतु दुबे तिवारी एक शिक्षाविद्,लेखक, कवयित्री, मीडिया प्रशिक्षक, शोधकर्ता तथा ए आई और पत्रकारिता की विशेषज्ञ हैं। दूरदर्शन समेत विभिन्न टीवी चैनलों पर उन्हें समय समय पर विभिन्न विषयों पर वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाता है। डॉ ऋतु वर्तमान में गाजियाबाद के एक प्रतिष्ठित परास्नातक (पीजी) महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके इस मनोनयन पर हिंदी जगत में हर्ष व्याप्त है और अनेक साहित्यकारों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। हिंदी अकादमी दिल्ली राज्य में हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु कार्य करती है। साहित्यकारों ने आशा व्यक्त की है कि डॉ ऋतु दुबे के चयन से दिल्ली राजधानी क्षेत्र में हिंदी की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और उनके लंबे अनुभवों का लाभ अकादमी को प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!