उत्तर प्रदेश
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। थाना बार पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गजेन्द्र सिंह (30) निवासी ग्राम गिरार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में थाना बार पुलिस की कार्रवाई।




