उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कल 4 जनवरी को सदर तहसील में जनशिकायतें सुनेंगे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी

सम्पूर्ण समाधान दिवस के जारी रोस्टर के अनुसार दिनांक 04.01.2025 शनिवार को *सदर तहसील* में सम्पूर्ण दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया जायेगा, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण करेंगे। तहसील मड़ावरा में अपर जिलाधिकारी एवं अन्य तहसीलों में सम्बंधित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।