उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में टैक्सियों में भूसे की तरह ठूंसी जा रही सवारियां, यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां

 

ललितपुर। चंद रुपयों के लालच में यात्रियों की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। देवगढ़ रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सवारी टैक्सी में क्षमता से कई गुना अधिक यात्री भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ यात्री वाहन की छत पर बैठे हैं, जबकि कई लोग खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।

यह दृश्य यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी और ओवरलोडिंग की गंभीर समस्या को उजागर करता है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने परिवहन एवं यातायात विभाग से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!