उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

झांसी रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री: 1 घंटे तक 50 फीट ऊपर ही अटकी रही, महिला का दम घुटा; सीढ़ियों से उतारा गया

कटर से गेट काटकर किया रेस्क्यू

 

तकनीकी टीम ने लिफ्ट का दरवाजा कटर से काटा और सीढ़ी लगाकर यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। उस समय लिफ्ट हवा में अटकी हुई थी, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा।

 

महिला की तबीयत बिगड़ी

 

लिफ्ट में फंसी महिला मंजू ने बताया कि वह करीब एक घंटे तक अंदर फंसी रहीं, जिससे गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।

 

डॉक्टरों की टीम पहुंची

 

घटना की सूचना पर स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम भी बुलाई गई। सभी यात्रियों का मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।

 

मेडिकल के बाद यात्रियों को जाने दिया

 

रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, बैग की स्ट्रिप फंसने के कारण लिफ्ट बंद हो गई थी। सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्री करीब 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!