उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
कमरे में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान
ललितपुर। थाना सौजना क्षेत्र के ग्राम पथराई में शनिवार को एक 24 वर्षीय विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार आरती पत्नी अरविंद अहिरवार अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ कमरे में थी। इसी दौरान उसने टीन शेड के पाइप से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ।
परिजनों ने बताया कि आरती की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ।




