उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, भांजी पर संदेह
ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजघाट में घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महेश कुमार तिवारी ने अपनी भांजी पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कि 13 अप्रैल को घर में जेवरात व 9 हजार रुपये नकद पलंग में रखे गए थे। 16 अप्रैल को सामान गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




