उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पशु चोरी की कोशिश का मामला सामने आया

ललितपुर जनपद के नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलौथरा में पशु चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। गांव निवासी महेश कुमार पुत्र आशाराम राय ने थाना नाराहट में दी गई तहरीर में बताया कि 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे चार अज्ञात लोग उनके घर के पास पहुंचकर बंधी हुई 4 भैंसों को खोलकर ले जाने का प्रयास करने लगे।

हालांकि चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और भैंसों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाद में सभी भैंसें सुरक्षित वापस घर पहुंच गईं।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!