उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में दो जगह बिजली के तारों की घटनाओं से मचा हड़कंप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ललितपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहली घटना गोविंदनगर क्षेत्र में हुई, जहां बिजली के लाइट तारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तारों से उठती लपटों ने लोगों में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी।
वहीं दूसरी घटना बर्तन लाइन इलाके में सामने आई, जहां आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभालने का प्रयास किया।




