उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई, तुवन मंदिर रोड पर बड़ा हादसा टला
ललितपुर। बीती रात तुवन मंदिर रोड पर ट्रक के बैक होते समय बीच सड़क पर लगा विद्युत पोल गिर गया। यह तो गनीमत रही कि मौके पर कोई नहीं था,नहीं तो गंभीर हादसा घटित हो जाता। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक को कोतवाली में रखवा दिया। बताया गया है कि गुरुवार की रात 8 बजे एक ट्रक तुवन मंदिर रोड पर बैक हो रहा था कि अचानक विद्युत पोल चपेट में आने से गिर पड़ा।




