उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खाली डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिरा
मिर्चवारा ग्राम पंचायत के समीप एक खाली डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार, खाली डीजल गाड़ी मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। तभी अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। वाहन चालक ने गाय को बचाने के लिए तेजी से ब्रेक लगाए और स्टेयरिंग मोड़ दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में जा गिरी।




