उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पान्डावन में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

 

ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम पान्डावन में गुरुवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नाराहट पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पशु तस्करों के आने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए दोनों आरोपी थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम उत्तमधाना निवासी बताए जा रहे हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने बरामद हथियार और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!