उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ट्रैक्टर नहर में पलटने से किसान की मौत

 

ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम दावनी निवासी 42 वर्षीय वीर सिंह पुत्र फूलसिंह की ट्रैक्टर हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वीर सिंह शनिवार रात खेत से समतलीकरण कार्य कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। गांव के पास गुजरी नहर के समीप सड़क किनारे गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

 

पीछे से आ रहे परिजनों व ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जाखलौन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!