उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जामनी नदी में डूबे युवक का शव मिला, एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया शव
ललितपुर। जामनी नदी में नहाने के दौरान डूबे एक युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने खोज निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली महरौनी के ग्राम बारचोंन निवासी 42 वर्षीय रवि उर्फ आशाराम पुत्र चऊदे, रविवार शाम करीब 4 बजे जामनी नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए था। घटना की सूचना पर प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन अभियान शुरू किया था। काफी प्रयासों के बाद सोमवार को एसडीआरएफ टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।




