जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष दोनों पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से घायल, 2 मेडिकल रेफर
ललितपुर जिले के पूरा कला थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कुल आठ लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।
घायलों का तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से प्रथम पक्ष की अनीता (40) पत्नी रामबगस और रौनक (18) पत्नी राजकुमार को गंभीर चोटें आने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टर सूरज ने घायलों के प्राथमिक उपचार की पुष्टि की।




