उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मेडिकल कॉलेज परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
ललितपुर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, 15 जुलाई को सुबह करीब 7:00 बजे मेडिकल कॉलेज के गार्ड अभिनेंद्र सिंह को जिला चिकित्सालय के दवा वितरण कक्ष के समीप एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं ।




