उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में किशोरी से रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार

ललितपुर में किशोरी से रेप का आरोपी युवक गिरफ्तारः बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, पुलिस ने दबोचा ललितपुर पुलिस ने पांच महीने पहले एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सटरु सहरिया को रविवार सुबह राजघाट मार्ग पर ग्राम मैलार के निकट एक पुलिया के पास से पकड़ा गया, जब वह भागने की फिराक में था।

 

यह मामला जखौरा थाना क्षेत्र का है। यहां के एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के पिपरई थाना अंतर्गत ग्राम सागर निवासी सटरु सहरिया बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

 

पुलिस ने दो दिन पहले किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी ने बताया कि युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। इसके बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

 

आरोपी सटरु सहरिया पुत्र ग्यासीलाल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!