उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर के नए एसपी संजीव कुमार वाजपेई ने संभाला कार्यभारः बोले- कानून व्यवस्था होगी सर्वोच्च
प्राथमिकता, अवैध शराब, जुआ और सट्टे पर सख्ती के निर्देश ललितपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेई ने शनिवार रात अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। रविवार सुबह पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
प्रेस वार्ता के बाद पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानाध्यक्षों, कोतवाली प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब के कारोबार, जुआ और सट्टे जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।




