युवक ने जहर खायाः पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर उठाया कदम
युवक ने जहर खायाः पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर उठाया कदम, CHC में उपचार जारी ललितपुर के सौजना थाना क्षेत्र एक 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे बदहवास हालत में परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय गिरधारी पुत्र गोपी ने रविवार रात घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसके बुजुर्ग माता-पिता ने उसे बदहवास पड़ा देखा। उन्होंने मोहल्ले वालों की मदद से एक निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया।
गिरधारी के पिता गोपी ने बताया कि दो दिन पहले गिरधारी और उसकी पत्नी के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद गिरधारी की पत्नी मायके चली गई थी। इसी बात से दुखी होकर और शराब के नशे में गिरधारी ने यह जहरीला पदार्थ खा लिया।




