दायित्व ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
✔️ मुख्य शाखा का 22 वां विवेकानंद शाखा का 15 वां अधिष्ठापन हुआ।
✔️” विश्व गुरु की राह पर वैभवशाली भारत” विषय पर गोष्ठी सम्पन्न
✔️ पत्रिका प्रतिबिंब 2026 का हुआ विमोचन।
ललितपुर। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा व विवेकानंद शाखा ललितपुर के संयुक्त तत्वावधान में संस्था का कार्यक्रम “अधिष्ठापन व दायित्व ग्रहण समारोह ” सानंद सम्पन हुआ। एवं “विश्व गुरु की राह पर वैभवशाली भारत” विषय पर गोष्ठी भी सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथि गणों ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्पण किया एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पनारी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कुल मिष्ठी वंदिनी ने भाषण दिया व सार्थक कड़ंकी ने हजारा तलवार का प्रदर्शन किया। एवं ताम्बोला खेल भी हुआ।




