उत्तर प्रदेश

गड्ढों में तब्दील हुआ बिरधा-खितवांस मार्ग, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

 

ललितपुर। बिरधा ब्लॉक मुख्यालय से खितवांस को जाने वाला मार्ग जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की बदहाल हालत के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से प्रतिदिन ,चारपहिया वाहन, भारी वाहन सहित स्कूल वाहन और हजारों अन्य वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग नेशनल हाईवे से जुड़ा होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!