उत्तर प्रदेश
बस की छत पर बैठकर सफर कर रहे 15 यात्री, हादसे का खतरा
ललितपुर। जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। वेदवंती बस की छत पर करीब 15 यात्री बैठकर सफर करते नजर आए, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बस में इस तरह यात्रियों को छत पर बैठाकर ले जाना उनकी जान को गंभीर खतरे में डाल रहा है।
बताया जा रहा है कि वेदवंती बसें झांसी, ललितपुर, महरौनी, मड़ावरा, पाली, बालाबेहट और खिमलासा सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। आरोप है कि बस संचालक यातायात नियमों की परवाह किए बिना बेखौफ होकर बसों का संचालन कर रहे हैं।




