उत्तर प्रदेश
स्कूल के बाहर स्कूटी की डिग्गी से 50 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पीताम्बरा टुडे-ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के डॉन बॉस्को स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। नेहरू नगर निवासी प्रमोद राठौर के अनुसार, उन्होंने 23 अक्टूबर को तुवन चौराहा स्थित बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। इनमें 50 हजार रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखकर वह बच्ची को लेने स्कूल पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी कही गई है।




