चबूतरे पर खाना बनाने को लेकर बवाल ईंटा-गुम्मे चले, 5 घायल
चबूतरे पर खाना बनाने को लेकर बवाल ईंटा-गुम्मे चले,5 घायल,घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया,सीएचसी में चल रहा उपचार,पुलिस जांच में जुटी
कस्बा मड़ावरा के रीठा मोहल्ला में चबूतरा पर खाना बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया।दोनों पक्षों में जमकर ईंटा-गुम्मे चले। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। जशोदा पत्नि लखन कुशवाहा 34 वर्ष,लखन कुशवाहा पुत्र चतरे कुशवाहा उम्र 38 वर्ष,जय कुमार पुत्र लखन कुशवाहा उम्र 17 वर्ष ,दीपक पुत्र चतरे उम्र 25 और अवंतिका पुत्री लखन कुशवाहा 15 वर्ष घायल हुईं।
जिसमे गंभीर रूप से घायल दीपक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बाकि घायलों का उपचार सीएचसी मडावरा में चल रहा है।
दूसरे पक्ष के भी महिला समेत चार लोग छुटपुट घायल हुए हैं।जिसमें घायल महिला गुड्डी पत्नि छत्ते कुशवाहा उम्र 40 वर्ष,अमर सिंह अशोक,राजेंद्र पुत्रगण छत्ते कुशवाहा,मनोज पुत्र राजेंद्र कुशवाहा शामिल है।सूचना मिलते ही थाना मड़ावरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।




