उत्तर प्रदेश
घर में घुसकर मारपीट व जेवरात चोरी का आरोप, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरावनी में पारिवारिक विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, जेवरात चोरी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुकुट सिंह की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, एक जून 2026 की रात उसकी पत्नी, साले समेत पांच लोग पिकअप से घर पहुंचे और उसके व उसके पिता गोपाल सिंह के साथ लाठी-डंडों से पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 310 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




