उत्तर प्रदेश

उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, पिता ने लगाए आरोप

 

 

ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाबपुरा निवासी संस्कार राठौर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता राजकुमार राठौर ने एक परिवार के कई लोगों पर बेटे को लंबे समय से परेशान करने, धमकाने और अपमानित करने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, 25 अक्टूबर को सदर चौकी में शिकायत के सिलसिले में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद संस्कार दुकान से लापता हो गया और अगले दिन उसकी मौत की जानकारी मिली। पिता ने प्रार्थना पत्र देकर संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!