उत्तर प्रदेश
मड़ावरा बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया
मड़ावरा बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कियाः तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप, मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी ललितपुर की मड़ावरा तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। एसोसिएशन ने तहसील में भ्रष्टाचार रोकने और अधिवक्ताओं की समस्याएं सुलझाने की मांग की है।




