उत्तर प्रदेश
सामने से आ रही बाइक को बचाने में बाइक फिसली, दो घायल
सामने से आ रही बाइक को बचाने में बाइक फिसली: मड़ावरा में दो लोग घायल, तहसील से घर लौटते समय रोहिणी बांध तिराहे के पास हुआ हादसा ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में बुधवार दोपहर रोहिणी बांध तिराहे के पास बाइक सड़क किनारे गिट्टी पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वे तहसील से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी मड़ावरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।




