उत्तर प्रदेश

कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी व बैंक खातों की खरीद- फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सादर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट के पास स्थित एक मकान से ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टेबाजी एवं बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों रविन्द्र नारायण व सोनू पंडित को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चेकबुक, बैंक पासबुक, मोबाइल, कम्प्यूटर सिस्टव आदि सामान बरामद हुआ है । प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0-1139/2026 धारा ¾ सार्वजनिक जुआँ अधि0 व 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

 

गिरफ्तारी का दिनांक- 29.10.2026

बरामदगी का विवरणः विभिन्न बैंको की खाता पुस्तिकाएं, चेक बुक, 01 मोबाइल फोन एप्पल , 02 एण्ड्रायड फोन, 01 डेस्कटॉप कम्प्यूटर सिस्टम मय सीपीयू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!