खाद वितरण में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार
तालबेहट में किसानों को खाद बांटने का काम एक घंटे रुका, शांति भंग के तहत कार्रवाई ललितपुर जिले के तालबेहट में खाद वितरण के दौरान कथित बाधा डालने के आरोप में संदीप राजपूत बुदावनी को गिरफ्तार किया गया। तालबेहट कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, तालबेहट की सहकारी समिति में किसानों को खाद बांटी जा रही थी। इसी दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘हर खबर गांव’ की माइक आईडी लेकर खुद को पत्रकार बताने वाले संदीप राजपूत वहां पहुंचे। आरोप है कि उनके हस्तक्षेप के चलते खाद वितरण करीब एक घंटे तक रुका रहा। खाद लेने आए किसानों को इंतजार करना पड़ा।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम अभिजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हस्तक्षेप कर खाद वितरण दोबारा शुरू कराया। इसके बाद पुलिस ने संदीप राजपूत को गिरफ्तार कर कोतवाली तालबेहट भेज दिया।




