उत्तर प्रदेश
जाखलौन पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
ललितपुर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जाखलौन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी केस संख्या 2294/2017 (रामसखी बनाम मनोज) से संबंधित है। मामला धारा 498ए, 323, 504, 506, 147 आईपीसी एवं 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज है।




