उत्तर प्रदेश

15 किलो के पत्थर से बंधा मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

 

 

ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौहर कलां निवासी चार दिन से लापता 53 वर्षीय किसान वीरन यादव का शव शनिवार को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत के पास स्थित कुएं में उतराता मिला। शव से बिजली की काली डोरी के सहारे करीब 15 किलो वजन का पत्थर बंधा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतक के भतीजे रामान सिंह यादव ने बताया कि वीरन यादव करीब चार दिन पहले घर से बिना बताए चले गए थे। उन्होंने करीब 10 एकड़ जमीन बेची थी, जिसके रुपये खरीददारों पर बकाया थे। परिजनों ने आशंका जताई कि उनकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है।

 

इनका कहना है

थाना प्रभारी जखौरा दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!