उत्तर प्रदेश
दीपावली पर घंटाघर से हटेंगी पूजन सामग्री की दुकानें, अटल पार्क में लगेगा बाजार
ललितपुर। दीपावली पर घंटाघर क्षेत्र को जाम और भीड़भाड़ से मुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने बड़ा फैसला लिया है। अब पूजन सामग्री और दीपक की दुकानें सदर कांटे के पास अटल पार्क व पीछे स्थित खाली पुलिस भूमि पर लगेंगी। डीएम ने ईओ नगर पालिका को स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिवसीय बाजार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



