उत्तर प्रदेश

ललितपुर में दो नामजद लोगों पर कान काटने का आरोप

नाराहट पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत केस दर्ज कर जांच शुरू की ललितपुर के नाराहट थाना क्षेत्र के इमलिया कला गांव में जातिसूचक गाली देने, मारपीट करने और मुंह से कान काटने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत केस दर्ज किया है।

 

इमलिया कला निवासी अनुद्दी पुत्र खचोरे ने नाराहट थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह गांव से घर जा रहा था। रास्ते में इन्द्रपाल के घर के पास गांव के दिनेश पुत्र मोती रैकवार और गनु पुत्र तुलई रैकवार ने उसे रोक लिया।

 

अनुद्दी के मुताबिक, दोनों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं। मना करने पर उसके साथ मारपीट की और एक आरोपी ने मुंह से उसका कान काट लिया। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। घटना के बाद अनुद्दी ने थाने में लिखित शिकायत दी।

 

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 118(1) और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (1) (द), 3 (1) (ध) व 3 (2) (va) लगाई गई हैं। मामले की जांच सीओ पाली कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!