उत्तर प्रदेश
सुपर मार्केट में महाराजा अग्रसेन प्रतिमा के चारों ओर बना शराबियों का अड्डा, दिनदहाड़े पार्कों में जाम छलका रहे शराबी, जिम्मेदार अधिकारी मौन
ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सुपर मार्केट इलाके में इन दिनों शराबियों का जमावड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि दिनदहाड़े महापुरुषों की प्रतिमाओं और पार्कों में शराबी खुलेआम शराब पीकर अड्डा जमाए रहते हैं।
आखिर सार्वजनिक पार्कों की गरिमा से खिलवाड़ कब तक होता रहेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है?
बड़ा सवाल—महापुरुषों के पार्कों को शराबियों के अड्डे से कब मिलेगी मुक्ति?




