उत्तर प्रदेश
गुगरवारा में देवउठनी एकादशी पर बोदे की रस्म निभाई
आसपास के गांवों में भी ग्रामीणों ने निभाई बुंदेली परंपरा ललितपुर के बार ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुगरवारा और आसपास के गांवों में देवउठनी एकादशी मनाई गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने बुंदेली परंपरा ‘बोदे’ की रस्म निभाई।
रस्म के दौरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। आग और उसकी रोशनी के बीच परंपरा निभाई गई।
मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। इसी दिन चातुर्मास खत्म होता है और मांगलिक कामों की शुरुआत मानी जाती है।
बुंदेलखंड में लोक परंपराएं और रीति-रिवाज सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। गुगरवारा और आसपास के गांवों में बोदे की रस्म इसी परंपरा की झलक पेश करती है।




