उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सन्तों के आदर्शों द्वारा ही जीवन में कल्याण : आचार्य विशद सागर

आचार्य संघ का हुआ नगर में पदार्पण, चर्या शिरोमणि विशुद्ध सागर का भक्तों ने मनाया अवतरण दिवस
ललितपुर। चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्धसागर महाराज का अवतरण दिवस आचार्य श्रीविशद सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर में प्रभावना पूर्वक भक्तों ने मनाया। श्रद्धालुओं ने प्रभु अभिषेक शान्तिधारा एवं भक्ताम्मर विधान भक्तिपूर्वक किया। इस मौके पर आचार्य श्रीविशद सागर महाराज ने कहा कि सन्तों के सानिध्य में जहां भक्ति की आराधना होती है। वहीं आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। आचार्यश्री ने संतों के आदर्शों का अनुसरण कर जीवन में उतारने के लिए श्रावकों को प्रेरित किया। श्रमणोपासक श्री संघ का स्थापना दिवस पर श्रावकों ने गुरूचरणों में रहकर साधु सेवा के संकल्प को दोहराया। संघ पदाधिकारियों ने आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। पं. संतोष जैन अमृत के मार्गदर्शन में संगीतमय पूजन कर भक्तिपूर्वक अर्घ समर्पित किए गए। जैन पंचायत पदाधिकारियों ने आचार्यश्री को श्रीफल समर्पित कर शीतकालीन वाचना हेतु निवेदन किया। इसके पूर्व आचार्यश्री विशद सागर महाराज ससंघ का सतोदय तीर्थ सेरोन से पदबिहार करते हुए नगर में आगमन हुआ। आचार्य संघ ग्राम सिलगन से इलाइट चौराहा होते हुए घंटाघर से जैन अटा मंदिर पहुंचा। नगर में विराजमान मुनिश्री अविचल सागर महाराज ने आाचार्य संघ की अगुवाई की। आचार्यश्री विशद सागर महाराज के संघ में मुनि विशाल सागर महाराज, मुनि विशुभ सागर महाराज, मुनि विभोर सागर महाराज, मुनि विलक्ष्य सागर महाराज, क्षुल्लक विचित्र सागर महाराज, आर्यिका भक्ति भारती माताजी, क्षुल्लिका वात्सल्य भारती माताजी विराजमान हैं। आचार्य संघ की जैन अटामंदिर में समाज श्रेष्ठियों ने आरती उतारी और अगुवाई की। इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यापार मण्डल के प्रान्तीय चैयरमेन महेन्द्र मयूर, कपूरचंद लागौन, प्रभात जैन लागौन, राहुल जैन नवभारत, अजय जैन साइकिल, भागचंद जैन, अनंत सराफ, नरेश जैन, प्रमोद जैन, कामरेड मनोज जैन, रोहित, साकेत जैन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *