उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

आज जिला बार एसोसिऐशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें जिला बार के अध्यक्ष हरीराम राजपूत एड० व महासचिव संतोष सिंह यादव एड० को जनपद न्यायाधीश आलोक कुमार पाराशर ने द्वपद गोपनीयता की शपथ दिलायी , इसके उपरांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रतीराम कुशवाहा एड० एवं कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार गुप्ता एड० को अरविंद कुमार द्वितीय पीठासीन अधिकारी न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के द्वारा शपथ दिलायी गयी, उपाध्यक्ष (दो पद) पर अंतिम कुमार जैन एड०, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एड०, उपाध्यक्ष (एक पद) पर श गुरुवेन्द्र सिंह चौहान (गुरुराजा) एड०, को नंदप्रताप ओझा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा शपथ दिलायी गयी, सहसचिव प्रशासन पद पर अमित रिछारिया एड०, सहसचिव पुस्तकालय पद पर छोटेलाल कुशवाहा एड० एवं सहसचिव प्रकाशन पद पर अखिलेश कुमार शर्मा एड० को गुलाब सिंह अपर जिला जज प्रथम के द्वारा शपथ दिलायी गयी, प्रशासनिक परिषद सदस्य (15 वर्ष से अधिक) पद पर सदस्यों के रूप में कैलाशनारायण पुरोहित एड०, देवेन्द्र कुमार शर्मा एड०, प्रदीप कुमार अगरिया एड०, रामगोपाल अहिरवार एड०, वीरेश कुमार चौबे एड०, शेख सिकन्दर जुल्कर नैन एड० को नवनीत कुमार भारती अपर जिला जज महोदय पाक्सो अधिनियम के द्वारा शपथ दिलायी गयी तथा प्रशासनिक परिषद सदस्य (15 वर्ष से कम) पद पर सदस्यों के रूप में अमित ग्वाला एड०, प्रमोद कुमार नामदेव एड०, प्रसन्न कुमार कौशिक एड०, पुष्पेन्द्र गोस्वामी एड०, रविकांत श्रीवास एड० व हरनाम सिंह कुशवाहा एड० को श्रीमती रचना अपर जिला जज एफ०टी०सी० के द्वारा शपथ दिलायी गयी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य चुनाव अधिकारी के द्वारा किया गया शपथ ग्रहण एवं प्रमाण पत्र वितरण उपरांत नवगठित कार्यकारिणी व पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधरलाल जैन एड० एवं सदस्यगण लाल सिंह ठाकुर एड०. अशोक कुमार रिछारिया एड० जयकुमार चौधरी एड० एवं प्रकाशचंद्र जैन एड० एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाशनारायण देवलिया एड० को सम्मान/आभार पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा अपने सहयोगियों पवन जायसवाल एड० अजय कुमार मिश्र एड० विपिनबिहारी सक्सेना एड० कैलाशनारायण एड० व जी एम हर्षे एड० का सम्मान करते हुए आभार पत्र प्रदान किया। शपथग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक़ के द्वारा चुनाव के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिये जिला बार ऐसोसियेशन ललितपुर के पदाधिकारियों द्वारा आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाशनारायण देवलिया एड० व ओमप्रकाश घोष एड० एवं काशीराम कुशवाहा एड० के द्वारा किया गया.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *