वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष चुने गए गंधर्व सिंह लोधी

राजाराम गोस्वामी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी महासचिव एवं गिरजा शंकर दुबे बने कोषाध्यक्ष ललितपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बाबू गंधर्व सिंह लोधी की अध्यक्षता एवं समिति के महामंत्री जयशंकर प्रसाद द्विवेदी के संचालन में जिला पंचायत सभागार में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक उपरांत चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण देवलिया के द्वारा समिति का चुनाव संपन्न कराए गया। जनपद स्तरीय समिति, ब्लॉक स्तर पर बैठक का ब्लॉक स्तरीय समिति बनाने की बात कही गई। बैठक के अंत में समिति के अध्यक्ष गंधर्व सिंह लोधी ने समिति के कार्यों पर अनुमोदन करते हुए ध्वनि मत से संतोष व्यक्त किया। साथ ही कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकारिणी भंग की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी एड.प्रकाश नारायण देवलिया को मंच सौंप कर उनसे चुनाव संपन्न करने का अनुरोध समिति ने किया। चुनाव अधिकारी ने समिति के पदों की घोषणा करते हुए क्रमश: एक-एक कर पद पर नाम आमंत्रित किए। यह चुने गए पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर गंधर्व सिंह लोधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम गोस्वामी, महासचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर दुबे, मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह सलूजा, कृष्णकांत सोनी, उपाध्यक्ष उमाशंकर बिदुआ, जे.के.सिंह, अशोक कुमार सोनी, रमेश पाठक, एम.पी.अग्निहोत्री, आसाराम तिवारी, सचिव अवध किशोर रावत, विशंभर दयाल श्रीवास्तव, प्रीतम लाल विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार गोस्वामी,शिवनारायण नायक, अनुराग शरण श्रीवास्तव, संगठन सचिव सुरेश कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश दीक्षित, उप महासचिव आत्माराम रिछारिया, लालाराम बाजपेई, विधिक सलाहकार एड. सुनील कुमार जैन, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रकाश नारायण देवलिया, रघुवीर शरण सोनी, ऑडिटर अरविंद संज्ञा, जे.पी.पाराशर, रमाकांत दीक्षित. सक्रिय सदस्य सुरेश चंद्र जैन, मथुरा प्रसाद सोनी, राजबहादुर पस्तोर, महेश मिश्रा, छक्की लाल साहू, भागचंद त्रिपाठी, सुनील शर्मा, विजय सिंह परमार, बलराम पचौरी, संरक्षक मंडल प्रताप नारायण दीक्षित, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अवध बिहारी कौशिक, काशीराम साहू बाबा चुने गए। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद इस अवसर पर प्रताप नारायण दीक्षित, बाबा काशीराम साहू, आशाराम तिवारी, अशोक कुमार स्वर्णकार, बलराम पचौरी, गिरजा शंकर दुबे, अनुराग शरण श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद पाराशर, सुरेश श्रीवास्तव, प्रकाश दीक्षित, लालाराम बाजपेई, अरविंद कुमार संज्ञा, डॉ एस.पी.पाठक, प्रमोद गोस्वामी, रमेश पाठक रविंद्र,मथुरा प्रसाद सोनी,एमपी अग्निहोत्री, आत्माराम रिछारिया, जे.के.सिंह, राजाराम गोस्वामी, छक्की लाल साहू, उमाशंकर विधुआ, सुरेश चंद्र जैन, डॉ राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रीतम लाल विश्वकर्मा, एड.सुनील जैन, शिवनारायण नायक, विजय सिंह परमार, अवध किशोर रावत, कालका प्रसाद अवस्थी, के.पी.पांडे, राजेंद्र कुमार तिवारी, श्री राम समाधिया, शिवचरण तिवारी, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, कैलाश चंद्र शर्मा, रमाकांत दीक्षित, मनजीत सिंह सलूजा, कृष्णकांत सोनी, अजय नामदेव आदि सभी उपस्थित रहे।