उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
गोविन्द सागर बांध में हो रहा अवैध मछली का शिकार, हो सकती है बड़ी घटना, सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

ललितपुर। गोविन्द सागर बांध पर गेट बंद होने के बाद जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे हैं सैकड़ो युवक सिंचाई विभाग के कर्मचारी मूक दर्शक बनकर देखते रहे। बांध से निकली नदी में मछलियों का अवैध शिकार खुलेआम किया जा रहा है। जुलाई माह में मछली पकड़ने पर रोक होने के बावजूद, खुले आम मछलियों का शिकार जोरों पर है, जो मछलियों की प्रजातियों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा है।
अवैध मछली शिकार की इस समस्या से न केवल मछलियों की प्रजातियों को खतरा है, बल्कि यह पर्यावरण और स्थानीय समुदाय के लिए भी चिंताजनक है। जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है।